WEF vs SOB, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 19वां मुकाबला बीते सोमवार, 03 अगस्त को कार्फिड के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां वेल्श फायर (Welsh Fire) ने 95 गेंदों पर 116 रनों का लक्ष्य हासिल करके सदर्न ब्रेव (Southern Brave) को 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) रहे जिन्होंने अर्धशतक ठोकते हुए 41 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए और 5 गेंदों पर सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
कार्डिफ के मैदान पर वेल्श फायर ने ही टॉस जीतकर सदर्न ब्रेव को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 115 रन जोड़े। उनके लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक रन बनाए और 39 गेंदों पर 8 चौके 1 छक्का लगाकर 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा डेविड मिलर ने 17 गेंदों पर 21 रन ठोके और निखिल चौधरी ने 23 गेंदों पर 18 रन बनाए।
बात करें Welsh Fire के गेंदबाज़ों की तो सैम कुक ने 20 गेंदों पर 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं रचिन रविंद्र और मैथ्यू शॉर्ट ने 2-2 विकेट झटके। क्रिस वोक्स ने भी 20 गेंदों पर 15 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
यहां से अब वेल्श फायर को जीत हासिल करने के लिए 116 रन बनाने थे जिसका पीछा करते हुए मैथ्यू शॉर्ट ने एक छोर संभाला और 41 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर नाबाद 60 रन ठोके दिए। इसी बीच फिल साल्ट (06 गेंदों पर 04 रन), रचिन रविंद्र (02 गेंदों पर 00 रन) और जॉर्डन कॉक्स (08 गेंदों पर 06 रन) सस्ते में आउट हो गए, वहीं जो रूट (20 गेंदों पर 17 रन), टॉम कोहलर-कैडमोर (19 गेंदों पर नाबाद 23 रन) ने कुछ अहम रन जोड़े।
तो ऐसे वेल्श फायर ने 95 गेंदों पर 116 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बात करें अगर सदर्न ब्रेव के गेंदबाज़ों की तो जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट चटकाए, वहीं क्रिस जॉर्डन और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
पॉइंट्स टेबल का हाल: द हंड्रेड 2026 में वेल्श फायर ने अपनी चौथी जीत दर्ज की है और अब वो 5 मैचों में 16 अंक हासिल करके पॉइंट्स टेबल की दूसरी पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ सदर्न ब्रेव 6 मैचों में 2 जीत और 8 अंक के साथ चौथे पायदान पर हैं। टेबल टॉपर अभी भी ट्रेंट रॉकेट्स हैं, जिनके नाम 5 मैचों में 4 जीत के साथ 16 अंक दर्ज हैं। उनका नेट रन रन भी +0.760 है।