आईपीएल 2022 के 67वें मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड जिस तरह से आउट हुए उसने टेक्नोलोजी को एक बार फिर से कटघरे में ला खड़ा किया। ये घटना छठे ओवर में देखने को मिली जब ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में वेड को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। अंपायर के आउट देने के बाद वेड ने बिना सेकेंड गंवाए रिव्यू ले लिया क्योंकि वो पूरी तरह से संतुष्ट थे कि उनके बल्ले का किनारा लगा है।

Advertisement

जब थर्ड अंपायर ने अल्ट्राएज़ में देखा तो वहां फ्लैट लाइन के अलावा और कुछ भी नहीं दिखा और गेंद सीधा स्टंप्स पर लग रही थी जिसके चलते वेड को आउट दिया गया और वो अंपायर के इस फैसले पर चींखते-चिल्लाते निराशा में पवेलियन की ओर चले गए। वेड का चेहरा गुस्से से लाल था और उनका ये गुस्सा ड्रेसिंग रूम में जाकर भी नहीं थमा।

Advertisement

ड्रेसिंग रूम पहुंचते ही वेड ने सबसे पहले अपना हेल्मेट फेंका और उसके बाद बल्ले से वो तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दिए। ये नज़ारा क्रिकेट फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने वेड को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़ करने के बाद भी वेड शांत नहीं हुए और बाउंड्री पर मैक्सवेल से भी बातचीत करते दिखे।

इतना सब होने से पहले जब मैदान पर वेड गुस्सा दिखा रहे थे तो विराट कोहली भी उन्हें सांत्वना देते हुए दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अगर इस मैच की बात करें तो वेड एक बार फिर से नंबर तीन पर फ्लॉप रहे और 13 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार