भारतीय क्रिकेट टीम ने अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) अब इंग्लैंड में अपना दम दिखाते नजर आएंगे। इस 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीजन के आखिरी चरण के लिए डरहम क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है। वह टीम के लिए चार मुकाबले खेलेंगे।

Advertisement

मयंक अग्रवाल डरहम के लिए अपना डेब्यू नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ मुकाबले से करेंगे। डरहम ने यह करार ऐसे समय में किया है, जब टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड बेडिंघम उपलब्ध नहीं है। बेडिंघम को साउथ अफ्रीका टीम में शामिल होने के लिए वापस बुलाया गया है।

डरहम फिलहाल काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-2 में खेल रही है और टीम की नजर प्रमोशन हासिल कर डिविजन-1 में वापसी करने पर है। सीजन के आखिरी चार मुकाबले टीम के लिए काफी अहम हैं और इसी को देखते हुए डरहम ने मयंक जैसे अनुभवी बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा है।

मयंक अग्रवाल के लिए इंग्लैंड की परिस्थितियां नई नहीं हैं। वह इससे पहले भी काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे में इंग्लिश परिस्थितियों में खेलने का उनका अनुभव डरहम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

रेड-बॉल क्रिकेट में मयंक (8929 रन) का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वह 2011 से कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 हजार रन के आंकड़े के करीब पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 21 शतक भी निकले हैं।

मयंक ने भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 1488 हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 243 रन है, जो उन्होंने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में बनाया था। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में भी मयंक के नाम 5 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं।

अब डरहम को उनसे काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी चरण में बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। टीम प्रमोशन की दौड़ में है और ऐसे समय में मयंक का अनुभव उसके लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार