भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज औऱ कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) मंगलवार (30 जनवरी) को त्रिपुरा की राजधानी से कर्नाटक की टीम के साथ दिल्ली जा रहे थे लेकिन फ्लाइट में उन्होंने पानी की जगह कुछ और पी लिया। इसके बाद उनके गले में बेचैनी और जलन होने लगी और उल्टियां भी हुई। बीमार पड़ने के बाद मयंक को अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज खतरे से बाहर है। वहीं अब बल्लेबाज ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। 

Advertisement

अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। वापसी के लिए तैयार हूं! प्रार्थनाओं, प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद।"  रिपोर्ट्स के मुताबिक 48 घंटे बाद मयंक को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इस बीच, अग्रवाल ने अगरतला के न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन के तहत मामले की आगे की जांच के लिए शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी पुष्टि वेस्ट त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार ने की है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि, "उनके मैनेजर ने कहा कि जब वह हवाई जहाज में बैठे थे तो उनके सामने एक थैली थी। उन्होंने ज्यादा नहीं बल्कि थोड़ी सी शराब पी, लेकिन अचानक उनके मुंह में जलन होने लगी और अचानक वह बात भी नहीं कर पा रहे थे और आईएलएस अस्पताल लाया गया। उसके मुंह में सूजन और छाले थे। उनकी हालत स्थिर है।'' 

Also Read: Live Score

कर्नाटक रणजी ट्रॉफी में अपना अगला मैच 2 फरवरी से सूरत में रेलवे के खिलाफ खेलेगा। मयंक इस मैच में खेलेंगे यह नहीं बहुत जल्द पता चल जाएगा। कर्नाटक के कप्तान मयंक ने अभी तक रणजी ट्रॉफी में 4 मैच खेले है और 67.39 के औसत से 310 रन बनाये है। वो अभी तक रणजी सीजन में 2 शतक और एक अर्धशतक जड़ चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार