IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। अनुभवी टेलीविजन एंकर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिनी की पत्नी मयंती लैंगर के आईपीएल के अपकमिंग सीजन से पहले वापस आने की पूरी उम्मीद है। मयंती लैंगर अपने बच्चे के जन्म के कारण पिछले सीजन आईपीएल का हिस्सा नहीं रह पाई थीं। लेकिन, इस बार आईपीएल की ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा बनने के लिए मयंती लैंगर पूरी तरह से तैयार है। दुनिया भर के फैंस को तब तगड़ा झटका लगा था जब आईपीएल के पिछले सीजन से मयंती लैंगर गायब दिखी थीं। मंयती लैंगर के अलावा ये खूबसूरत एंकर आईपीएल के इस सीजन में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए नजर आ सकती हैं।

Advertisement

Advertisement

नसप्रीत कौर: भारतीय स्पोर्ट्स एंकर नसप्रीत कौर को सबसे पहले आईपीएल 2020 में  एंकरिंग करते हुए देखा गया था। जहां से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद यूएई में हुए आईपीएल में उन्हें उनके काम के लिए काफी सराहा गया और उन्होंने जबरदस्त एंकरिंग की थी। आईपीएल 2022 में नसप्रीत कौर एंकरिंग करते हुए नजर आएंगी।

संजना गणेशन: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी फेमस स्पोर्ट्स एंकर हैं। संजना गणेशन फिलहाल महिला विश्व कप में एंकरिंग कर रही हैं। आईपीएल 2022 में फैन को संजना के दर्शन होना लगभग तय है।

Advertisement

तान्या पुरोहित: उत्तराखंड की रहने वाली तान्या पुरोहित ने कम समय में ही अपना नाम बनाया है। तान्या स्टार स्पोर्ट्स के फेमस एंकर में से एक हैं। तान्या को कई क्रिकेट शो होस्ट करते हुए देखा जा चुका है। तान्या का नाम आईपीएल 2022 के एंकर लिस्ट में शामिल है।

नेरोली मेडोज: ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार नेरोली मेडोज खेल जगत का जाना पहचाना चेहरा है। नेरोली मेडोज फुटबॉल और बास्केटबॉल शो भी होस्ट कर चुकी हैं। आईपीएल 2021 के दौरान एंकरिंग करने वालीं नेरोली मेडोज आईपीएल 2022 में भी एंकरिंग करते हुए नजर आएंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार