Nita Ambani Young: मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी का क्रिकेट से खासा लगाव है। नीता अंबानी को क्रिकेट के मैदान पर अक्सर अपनी टीम को चीयर करते हुए भी देखा गया है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की फिटनेस शानदार है वहीं उनके टीम की मालकिन नीता अंबानी भी फिटनेस के मामले में बड़ी से बड़ी बॉलीवुड सेलेब्स को टक्कर देती हैं। नीता अंबानी 58 साल की उम्र में (Nita Ambani Age) भी बेहद खूबसूरत और फिट और नजर आती हैं। नीता अंबानी की फिटनेस के पीछे कड़ी मेहनत और डाइट प्लान है। नीता अंबानी सुबह से लेकर शाम तक स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में रोजाना एक्सरसाइज को भी शामिल किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीता अंबानी रोजाना एक्सरसाइज के अलावा योग और स्वीमिंग के लिए भी समय निकालती हैं। नीता अंबानी रोज सुबह 40 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकालती हैं। एक्सरसाइज में वो रनिंग पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। काम खत्म होने के बाद शाम को शाम को 30 मिनट वो योग करती हैं। इसके अलावा कैलोरी बर्न करने के लिए वो डांस को भी अपनी लाइफस्टाइल में शामिल की हुई हैं।
डाइट पर रखती हैं विशेष ध्यान: नीता अंबानी ने अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल किया हुआ है। दिन की शुरुआत नीता बादाम और अखरोट खाकर करती हैं इसके बाद सुबह के नाश्ते में वो एग वाइट ऑमलेट लेती हैं। लंच टाइम में उनके हरी सब्जियां और सूप शामिल है वहीं शाम में वो पनीर या प्रोटीन रिच स्नैक्स लेती हैं। डिनर में उन्होंने हरी सब्जी और सूप को रखा है।
