6 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैंनिंग ने क्रिकेट वर्ल्ड में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वनडे में सबसे तेज 13 शतक जमाने के मामले में मेग लैंनिंग  वर्ल्ड क्रिकेट में पुरूष- महिला क्रिकेट इतिहास की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 

Advertisement

मेग लैंनिंग ने 76 पारियों में ऐसा कारनामा वनडे में कर दिखाया है। पुरूष क्रिकेट की बात की जाए तो हाशिम अमला ने वनडे में 83 पारियों में 13 शतक जमाने में सफल रहे थे तो वहीं विराट कोहली ने 86 वनडे पारियों में यह कारनामा किया था। 

Advertisement

वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 178 रनों से हराकर 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1- 0 की बढ़त बना ली है।

एंटीगा में खेले गए पहले वनडे में मेग लैंनिंग  ने 145 गेंद पर 121 रनों की पारी खेली तो वहीं एलिसा हिली ने 106 गेंदों पर 122रनों की पारी खेली। दोनों महिला बल्लेबाजों की शानदार शतकीय पारी दम पर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम यह वनडे मैच 178 रनों से जीतने में सफल रही।

दोनों महिला बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 225 रनों की पार्टनरशिप हुई जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट पर 308 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। 

बाद में वेस्टइंडीज महिला टीम 37.3 ओवरों में केवल 130 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 178 रनों से मैच जीतने में कामयाब हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार