Megan Schutt Record: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ मेगन शट (Megan Schutt) ने शुक्रवार,  09 अक्टूबर को ब्रिसबेन वनडे (AUS-W vs BAN-W 1st ODI) में धमाकेदार गेंदबाज़ी करके इतिहास रचा। उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो कि ऑस्ट्रेलिया विमेंस के लिए ODI क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दो ही खिलाड़ी कर पाईं थी।

ODI में 150 विकेट: 33 वर्षीय मेगन शट ने ब्रिसबेन वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए पूरे 10 ओवर डाले और बांग्लादेश को सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने 4 मेडन ओवर भी डाले और इसी बीच विपक्षी टीम की दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ फरगाना हक (01 गेंद पर 00 रन) और शर्मिन सुल्ताना (07 गेंदों पर 04 रन) को आउट करके पवेलियन भेजा।

खास बात ये है कि इसी के साथ मेगन शट ने अपने 150 वनडे विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 112 वनडे पारियों में ये मुकाम हासिल किया है। वो ये कारनामा करने वाली सिर्फ तीसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बनीं हैं। उनसे पहले सिर्फ कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक और एलिस पेरी ने ही ODI में ऑस्ट्रेलिया विमेंस के लिए 150 या उससे ज्यादा विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया विमेंस के लिए ODI में सर्वाधिक विकेट

  • कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक - 109 मैचों की 109 पारियों में 180 विकेट
  • एलिस पेरी - 169 मैचों की 139 पारियों में 166 विकटे
  • मेगन शट - 112 मैचों की 112 पारियों में 150 विकेट
  • लिसा स्थालेकर - 125 मैचों की 123 पारियों में 146 विकेट
  • जेस जोनासन - 93 मैचों की 92 पारियों में 141 विकेट

बताते चलें कि मेगन शट ऑस्ट्रेलिया विमेंस की लीज़ेंड क्रिकेटरों में एक हैं। उन्होंने अब तक 4 टेस्ट में 7 विकेट, 111 वनडे में 148 विकेट और 126 टी20 इंटरनेशनल में 152 विकेट चटकाए हैं।

मैच का हाल: ब्रिसबेन वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करके बांग्लादेश को 166 रनों पर ऑल आउट किया। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने अपनी पारी के 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। वो जीत से सिर्फ 133 रन दूर हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश महिला (प्लेइंग XI): फरगाना हक, शर्मिन सुल्ताना, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, हबीबा इस्लाम पिंकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, तहलिया मैक्ग्रा (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शट।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार