22 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। मेलबर्न के डॉकलैंड स्टेडियम में खेले गए बिग बैश लीग के तीसरे मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स ने सिडनी थंडर के को 48 रन से हरा दिया। शानदार अर्धशतक के लिए आरोन फिंच को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बुरी खबर: रविचंद्रन अश्विन और मुरली विजय टीम से बाहर, इस महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेलेंगे

Advertisement

सिडनी थंडर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। मार्कस हैरिस (19) ने आरोन फिंच के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इसके बाद हैरिस आंद्रे रसेल का शिकार बने। वहीम अपना 208वां ट्वेंटी-20 मैच खेल रहे कैमेरून व्हाइट मात्र 1 रन बनाकर ही चलते बने।

Advertisement

इसके बाद कप्तानी पारी खेलते हुए आरोन फिंच ने 37 गेंदों 63 रन बनाये. फिंच की पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा ड्वेन ब्रावो 24 रन और केल्लुम फेर्गुसन ने 38 रन का योगदान दिया। जिसके चलते मेलबर्न रेनेगेड्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।

सिडनी के लिए आंद्रे रसेल ने 2 और कम्मिंस, मक्के, क्रिस ग्रीन और फवाद अहमद ने एक-एक विकेट हासिल की।

इसके जवाब में सिडनी थंडर की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज़ कुर्टिस पैटरसन पारी की पहली ही गेंद पर टॉम कूपर का शिकार बने। उसके बाद अगले ही ओवर में इयान मॉर्गन 2 रन बनाकर ही चलते बने।

इसके बाद रयान गिब्सन और कप्तान बेन रोहरर मिलकर सिडनी को संकट से निकाला और तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। रयान गिब्सन 39 रन बनाकर ब्रेड हॉग का शिकार बने।

विराट कोहली के साथ ICC ने किया धोखा, 2016 में तीन दोहरे शतक के बाद भी किया ऐसा सलूक

Advertisement

12 ओवर खत्म होने के बाद सिडनी थंडर का स्कोर 78 रन पर 4 विकेट था। इसके बाद सुनील नारायण ने अपने फिरकी का जादू दिखाते हुए एक ही ओवर में आंद्रे रसेल और युवा अर्जुन नायर को चलता कर दिया। इसके बाद सिडनी की पारी लड़खड़ा गई 19.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। 

मेलबर्न के लिए ब्रेड हॉग, सुनील नारायण और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 विकेट हासिल किये।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार