रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। सबसे अधिक 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम खराब नीलामी रणनीति के कारण भी जमकर ट्रोल हुई। मुंबई की टीम ने ईशान किशन और जोफ्रा आर्चर को खरीदने में ही काफी पैसे लगाए और उनका ये दांव उल्टा पड़ा। ऐसे में मुंबई को फिर से खुद को पुनर्गठित करने के लिए अगले ऑक्शन 2023 पर फोकस करना होगा। ऐसे में मुंबई की टीम इन 3 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।

Advertisement

सैम करन: आईपीएल 2021 में पीठ की चोट के कारण सैम करन आईपीएल 2022 में शिरकत नहीं कर पाए। आईपीएल 2021 में सीएसके के लिए खेलते हुए ऑलराउंडर को फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। सैम गेंद और बल्ले दोनों से मुंबई की टीम के लिए कारगर साबित हो सकते हैं ऐसे में मुंबई की टीम उनपर दांव लगा सकती है। 

Advertisement

कॉलिन मुनरो: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। मुंबई की टीम टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ स्ट्रगल कर रही है। ऐसे में वो कॉलिन मुनरो को स्कवॉड में शामिल करके टीम को मजबूती देने के बारे में विचार कर सकती है।

एडम जम्पा: आईपीएल 2022 मेगाऑक्शन में MI टीम ने स्पिन गेंदबाज को खरीदने पर जोर नहीं दिया। मुरुगन अश्विन जिनको उन्होंने टीम में शामिल किया है वो प्रदर्शन के लिहाज से उतने कारगर साबित नहीं हुए। मुरुगन अश्विन ने 6 मैचों में 6 विकेट लिए। मुंबई की टीम स्पिन गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए एडम जम्पा को टीम में शामिल कर सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार