आईपीएल 2022 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए पूरे 200 रनों का लक्ष्य रखा है। एक बार फिर से मुंबई के गेंदबाज़ों की जमकर पिटाई हुई और केएल राहुल ने इस दौरान अपना शतक भी पूरा किया। हालांकि, जब रोहित शर्मा के गेंदबाज़ पिट रहे थे तभी हिटमैन फैंस के साथ मस्ती कर रहे थे।

Advertisement

रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक फेक कैच लेने की एक्टिंग कर रहे हैं। रोहित ये सब करके फैंस को झूठी खुशी देने की कोशिश कर रहे थे। उनका ये वीडियो फैंस को पसंद तो आ रहा है लेकिन कई फैंस उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

Advertisement

ये घटना मुरुगन अश्विन के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर घटित होती है जब मनीश पांडे कवर्स पर खड़े रोहित शर्मा की ओर शॉट खेलते हैं और गेंद टप्पा खाकर रोहित के हाथों में चली जाती है। लेकिन जैसे ही गेंद रोहित पकड़ते हैं, वो हवा में उछलकर कैच पकड़ने का जश्न मनाने लगते हैं और फैंस को लगता है कि रोहित शर्मा ने कैच पकड़ लिया है।

हालांकि, रोहित ये सब करने के बाद हंसने भी लग जाते हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो मुंबई को पहले दो अंक हासिल करने के लिए 200 रन बनाने होंगे अगर इस बार भी बल्लेबाज़ नाकाम रहे तो ये इस सीज़न में मुंबई की लगातार छठी हार होगी और लगभग-लगभग वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार