आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा है। पिछले सीजन में मुंबई की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी और इस सीजन भी स्थिति कुछ अच्छी नहीं लग रही। मौजूदा सीजन में खेले गए 7 मुकाबलों में से रोहित शर्मा की टीम सिर्फ 3 जीत पाई है और बाकी चार में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आलम ये है कि आईपीएल 2023 का पहला हाफ खत्म होने के बाद मुंबई की टीम 8वें स्थान पर है।

Advertisement

मुंबई को अपना अगला मुकाबला रविवार (30 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। जिस दिन ये मैच है उसी दिन रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। वहीं, उनके बर्थडे से पहले मुंबई इंडियंस उनके कई मजेदार वीडियो भी शेयर कर रहा है। इसी कड़ में एक ताजा वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा इंद्रधनुष (Rainbow) के रंग बता रहे हैं और इस दौरान वो जब व्हाइट कलर भी बोल देते हैं तो सब हंसने लग जाते हैं।

Advertisement

रोहित को 5 सेकेंड में इंद्रधनुष के रंग बताने होते हैं लेकिन वो नहीं बता पाते हैं। इंद्रधनुष के रंगों में रोहित पीला, लाल, बैंगनी और ऑरेंज नाम बोलते हैं, लेकिन इसके बाद वो व्हाइट रंग भी बोल देते हैं तभी सब लोग हंसने लग जाते हैं लेकिन रोहित गजब का लॉजिक देते हैं जो फैंस का दिल ले जाता है। रोहित कहते हैं कि "मैनें देखा है व्हाइट यार, प्लेन से दिखता है, व्हाइट भी दिखता है भाई।"

रोहित शर्मा का जवाब सुनकर पीयूष चावला और कैमरुन ग्रीन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। रोहित शर्मा का ये मजेदार वीडियो इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस टीम की गेंदबाजी फिलहाल काफी कमजोर नजर आ रही है। वहीं, जब बड़ा स्कोर चेज़ करने की बात आती है तो रोहित शर्मा की टीम इस मामले में भी फ्लॉप रही है ऐसे में पांच बार की चैंपियन अगर लगातार दूसरे सीजन में भी प्लेऑफ में ना पहुंचे तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार