ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और इमरान ताहिर (Imran Tahir) की शानदार गेंदबाजी के दम पर एमआई एमिरेट्स ने मंगलवार (17 फरवरी) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20 2023 के मुकाबले में शारजाह वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया। शारजाह के 146 रन के जवाब में एमआई ने 17.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। लगातार दूसरी जीत के साथ एमआई एमिरेट्स पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं शारजाह की टीम अपना खाता भी नहीं खोल पाई। 

Advertisement

निकोलस पूरन-मुहम्मद वसीम की शानदार पारी

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने के लिए एमआई एमिरेट्स निकोलस पूरन-मुहम्मद वसीम की शानदार पारी ने सर्वाधित 40 रन की पारी खेली। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में नाबाद 29 रन और विल स्मीड ने 17 गेंदों में 29 रन बनाए।

शारजाह के लिए जुनैद सिद्दकी ने दो विकेट और मोहम्मद नबी ने एक विकेट हासिल किया।

ब्रावो-ताहिर का धमाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शारजाह वॉरियर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। टॉम कोहलर-कैडमोर ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 41 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। वहीं पॉल वॉल्टर ने नाबाद 28 रन बनाए। 

Advertisement

एमआई एमिरेट्स के खिलाफ सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा इमरान ताहिर ने दो विकेट, वहीं ट्रेंट बोल्ट-जहूर खान ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार