बेंगलुरु, 19 मई । कर्ण शर्मा (4/16) की अगुआई में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के दूसरे क्वालीफायर मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.5 ओवरों में महज 107 रनों पर ढेर हो गई।

मुंबई के गेंदबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोके रखा और साथ ही लगातार अंतराल पर विकेट लेकर उसे सस्ते में समेट दिया। कोलकाता के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इशांक जग्गी और सूर्यकुमार यादव के बीच छठे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की बदौलत कोलकाता की टीम 100 का आंकड़ा पार कर सकी। पारी की शुरुआत करने आए विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन (4) को जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में ही पवेलियन भेज दिया। सुनील नरेन का बल्ल भी शांत रहा और वह कर्ण की गेंद पर पार्थिव पटेल के हाथों स्टम्प होकर पवेलियन लौटे। नरेन ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए।    PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

नरेन के आउट होने के एक रन बाद ही बुमराह ने रॉबिन उथप्पा (1) को पगबाधा किया। कप्तान गौतम गंभीर 12 रन बनाकर कर्ण की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच दे बैठे। गंभीर का विकेट 31 के कुल स्कोर पर गिरा। इसी स्कोर पर कर्ण की गेंद पर कोलिन डी ग्रांडहोमे को पगबाधा करार दे दिया गया। कोलकाता 31 रनों पर अपने प्रमुख पांच विकेट खोकर गंभीर संकट में था। ऐसे में जग्गी (28) और सूर्यकुमार (31) ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को कुछ राहत दी। 

कर्ण एक बार फिर अपनी फिरकी से मुंबई को विकेट दिलाने में कामयाब रहे। 87 के कुल स्कोर पर उन्होंने जग्गी को पवेलियन की रहा दिखाई। पीयूष चावला दो और नाथन कल्टर नाइल छह रनों का ही योगदान दे सके। सूर्यकुमार ने टीम का आंकड़ा 100 के पार पहुंचाया ही था कि एक रन बाद बुमराह ने उनकी पारी का अंत कर दिया। 

विकेट से महरूम चल रहे मलिंगा ने अंकित राजपूत (4) को बोल्ड कर अपना खाता खोला और कोलकाता की पारी का अंत किया। कर्ण ने चार विकेट लिए। इसके अलावा बुमराह को तीन और मिशेल जॉनसन को दो सफलताएं मिलीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार