Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार, 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जिनमें से एक CSK और एक MI ने जीतकर अपने नाम किया। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो वानखेड़े के मैदान पर आयोजित हुआ था जिसे मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में 177 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से जीता। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की पारी खेली थी।
MI vs CSK, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report
आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। इस मैदान पर अब तक आईपीएल 2026 में कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से दो रन चेज करने वाली टीम ने जीतकर अपने नाम किए।
यहां आखिरी मुकाबला मुंबई और पंजाब के बीच खेला गया था जो कि मेहमान टीम ने 16.3 ओवर में 196 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में 39.5 ओवर के खेल में कुल 354 रन बने और 12 विकेट गिरे।
MI vs CSK Head To Head Record
कुल - 39
मुंबई इंडियंस - 21
चेन्नई सुपर किंग्स - 18
MI vs CSK, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
MI vs CSK, IPL 2026: Player to Watch Out For
मुंबई इंडियंस की टीम से क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तो डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और जेमी ओवरटन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
MI vs CSK Probable Playing XI
Mumbai Indians Probable Playing XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, क्रिस भगत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- शेरफेन रदरफोर्ड/अल्लाह ग़ज़नफ़र।
Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: स्पेंसर जॉनसन/मैट शॉर्ट।
MI vs CSK Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
MI vs CSK Match Prediction, MI vs CSK Pitch Report, Today's Match MI vs CSK, IPL 2026, MI vs CSK Prediction, MI vs CSK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Chennai Super Kings
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।