MI vs DC: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। रोहित शर्मा ने 30 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

Advertisement

रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान शानदार लय में नजर आ रहे थे और इसी का परिचय देते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की गेंद पर इतना जोरदार छक्का मारा की गेंद पवेलियन में बैठीं उनकी पत्नी रितिका की ओर चली गई। रोहित शर्मा के छक्के से भयभीत उनकी पत्नी कुर्सी छोड़कर सुरक्षित स्थान तलाशने लंगी।

Advertisement

वहीं पवेलियन में बैठीं अन्य महिलाएं भी रोहित शर्मा के शॉट से काफी प्रभावित दिखी थीं। रोहित ने रबाडा की गेंद पर 95 मीटर लंबा छक्का मारा था। वहीं अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमित मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी का परिचय देते हुए 4 विकेट अपने नाम किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार