Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा जो मैदान पर काफी शांत रहते हैं उन्हें मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज से उलझते हुए देखा गया। प्रसिद्ध कृष्णा उलझे भी तो कीरोन पोलार्ड से जो अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। यह घटना मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के 16 वें ओवर के दौरान घटी जब पोलार्ड ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सीधा शॉट खेला।

Advertisement

15.4 ओवर में कीरोन पोलार्ड ने हल्के हाथों से शॉट खेला और गेंद सीधा प्रसिद्ध कृष्णा के पास आ गई। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा ने तुंरत गेंद को कलेक्ट किया और कीरोन पोलार्ड की तरफ फेंकने के लिए दौड़े। प्रसिद्ध कृष्णा को ऐसा करता देखकर पोलार्ड विकेट से हट गए लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ से गेंद छटक गई।

Advertisement

प्रसिद्ध कृष्णा इसके बाद पोलार्ड की ओर बढ़े और उन्हें डराने की कोशिश करते हुए नजर आए। प्रसिद्ध कृष्णा को ऐसा करता देखकर पोलार्ड काफी ज्यादा भड़क गए थे और ओवर की समाप्ति पर गेंदबाज से कुछ कहते हुए नजर आए। पोलार्ड काफी ज्यादा गुस्से में थे जो उनके चेहरे से साफ झलक रहा था।

वहीं गेंदबाज ने कुछ भी रिएक्ट करने के बजाए चुपचाप टोपी पहनकर निकलने में ही भलाई समझी। वहीं अगर मैच की बात करें तो केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए सर्वाधिक 55 रन क्विंटन डी कॉक ने बनाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार