Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार, 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही मुंबई इंडियंस ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जो कि मुंबई इंडियंस की टीम ने 15.4 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य हासिल करके सनराइजर्स हैदराबाद से 7 विकेट से जीता। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 46 गेंदों पर 70 रन ठोके थे, वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
MI vs SRH, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 29 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report
आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। इस मैदान पर अब तक आईपीएल 2026 में कुल चार मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से दो मैच रन चेज और दो मैच रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते।
यहां आखिरी मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच खेला गया था जो कि मेहमान टीम CSK ने 207 रन डिफेंड करके 103 रनों से जीता।
MI vs SRH Head To Head Record
कुल - 25
मुंबई इंडियंस - 15
सनराइजर्स हैदराबाद - 10
MI vs SRH, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
MI vs SRH, IPL 2026: Player to Watch Out For
मुंबई इंडियंस की टीम से हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और नितीश कुमार रेड्डी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
MI vs SRH Probable Playing XI
Mumbai Indians Probable Playing XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गज़नफर। इम्पैक्ट इम्पैक्ट प्लेयर: विल जैक्स।
Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर- ईशान मलिंगा।
MI vs SRH Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
MI vs SRH Match Prediction, MI vs SRH Pitch Report, Today's Match MI vs SRH, IPL 2026, MI vs SRH Prediction, MI vs SRH Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।