आईपीएल 2022 के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ों ने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए 20 ओवरों में 193 का स्कोर बना दिया। मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में हैदराबाद एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरा और उन्होंने केन विलियमसन की जगह युवा प्रियम गर्ग के साथ ओपनिंग करने का फैसला किया। ये फैसला हैदराबाद के लिए काफी फायदेमंद रहा और गर्ग ने पावरप्ले में टीम के रनरेट को बनाए रखा।

Advertisement

मुंबई के तेज़ गेंदबाज़ रमनदीप सिंह ने प्रियम गर्ग की 26 गेंदों में 42 रनों की पारी पर ब्रेक लगाई लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने अपना काम कर दिया था। गर्ग ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इसमें से एक छक्का तो 86 मीटर दूर जाकर गिरा जिसे देखकर रोहित शर्मा का चेहरा भी लटका हुआ दिखा।

Advertisement

छोटे कद के गर्ग ने ये छक्का छठे ओवर में डेनियल सैम्स की छठी गेंद पर लगाया। सैम्स ने ये गेंद शॉर्ट डालने की कोशिश की और गर्ग ने इस गेंद पर ऐसा हुक शॉट खेला कि सभी देखते रह गए। हालांकि, गर्ग को मलाल होगा कि वो इस सीज़न में अपने पहले मैच में अर्द्धशतक से चूक गए।

इस मैच की बात करें तो हैदराबाद के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर इस मैच में केन विलियमसन की टीम हारी तो उनका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो जाएगा और उन्हें ये सपना फिर से जीने के लिए अगल सीज़न का इंतज़ार करना होगा। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में हार और जीत ज्यादा मायने नहीं रखेगी क्योंकि रोहित शर्मा की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार