MI-W vs RCB-W, WPL Dream 11 Team

Advertisement

वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का चौथा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार जीत के साथ की हैं। MI ने गुजरात जांयट्स को 143 रनों से हराया था, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

MI vs RCB मैच में आप हरमनप्रीत कौर पर दांव खेल सकते हैं। पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने 216.66 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 65 रन ठोके थे। हरमनप्रीत के अलावा अमेलिया केर पर दांव खेला जा सकता है। केर एक ऑलराउंडर प्लेयर हैं, जो कि बैट और बॉल दोनों से पॉइंट्स जीता सकती हैं। केर ने पिछले मैच में 45 रन और 2 विके झटके थे।

उपकप्तान के तौर पर इस मुकाबले में आपको कई सारे अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। हेली मैथ्यूज, साइका ईशाक, स्मृति मंधाना और एलिसे पेरी अच्छी पिक हो सकती है। हेली मैथ्यूज ने गुजरात के खिलाफ 47 रन ठोके थे।

MI-W vs RCB-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 06 मार्च, 2023
समय - 07:30 AM IST
वेन्यू - ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

MI-W vs RCB-W, Pitch Report

ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को ही मदद करती है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करेंगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन रहता है।

WPL टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 223 और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने 163 रन बनाए थे।

MI-W vs RCB-W: Where to Watch?

वुमेंस आईपीएल के सभी मैच Sports 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट मैच WPL को JIO Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

MI-W vs RCB-W, Dream11 Team

विकेटकीपर - ऋचा घोष
बल्लेबाज- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, हीथर नाइट
ऑलराउंडर - एलिसे पेरी, नेट साइवर, अमेलिया केर (उपकप्तान), हेले मैथ्यूज
गेंदबाज - मेगन शुट्ट, सायका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर/इस्सी वोंग

Mumbai Indians Probable Playing XI 

हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काज़ी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI 

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार