टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज जहीर खान को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार,मुंबई इंडियंस ने ऐसे दी बधाई

Updated: Sun, Jan 26 2020 15:58 IST
Zaheer Khan (BCCI)

मुंबई, 26 जनवरी | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चार बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुकी मुंबई इंडियंस ने प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर अपने क्रिकेट संचालन और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को बधाई दी है।

मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर लिखा, "2011 विश्व कप विजेता और हमारे क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर खान को देश के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों में से एक प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई।"

टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव (434 विकेट) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जहीर को भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें