Michael Bevan Birthday: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल बेवन (Michael Bevan) आज अपना 51वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन के मौके पर ICC ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस दिग्गज बल्लेबाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, ICC ने जिस अंदाज से माइकल बेवन को शुभकामनाएं दी वह शुभकामनाएं कम और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एम एस धोनी पर तंज ज्यादा लग रही हैं।

Advertisement

ICC ने माइकल बेवन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आइस कूल उनका वर्णन करने के करीब भी नहीं है। ओरिजिनल मैच फिनिशर माइकल बेवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इस ट्वीट को पढ़कर साफ पता चल रहा है कि आईसीसी ने धोनी पर तंज कसा है। यूजर्स भी कुछ ही देर में इस बात को भाप गए और जमकर ICC को ट्रोल करने लगे।
 
एक यूजर ने लिखा, 'कोई शक नहीं कि वह फिनिशर है ...। लेकिन याद रखें धोनी न केवल फिनिशिंग करते थे बल्कि उन्होंने कोहली और जड्डू जैसे फिनिशर भी बनाए हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओरिजिनल मैच फिनिशर यह तो धोनी पर डायरेक्ट अटैक है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तो धोनी कौन था?'

Advertisement

बता दें कि माइकल बेवन ने 232 वनडे मैचों में 53.78 की शानदार औसत के साथ 6912 रन बनाए हैं। माइकल बेवन 67 बार नॉट आउट भी जा चुके हैं। माइकल बेवन के नाम वनडे क्रिकेट में 6 शतक और 46 अर्धशतक हैं। माइकल बेवन 1999 और 2003 विश्‍व कप चैंपियन ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का प्रमुख हिस्‍सा थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार