IND vs NZ 1st T20I: वनडे सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (27 जनवरी) को होगा। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 कीवी खिलाड़ियों के नाम जो टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की टेंशन बढ़ा सकते हैं। इन तीनों ही खिलाड़ियों को आप अपनी Fantasy टीम का भी हिस्सा बना सकते हैं।

Advertisement

माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell)

Advertisement

31 वर्षीय कीवी हरमनमौला खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा सकते हैं। वनडे सीरीज में माइकल ने भारतीय टीम को खूब परेशान किया। इस हरफनमौला खिलाड़ी के बैट से तीन मैचों में 62.66 की औसत और 144.61 की स्ट्राइक रेट से 188 रन निकले।

इतना ही नहीं ब्रेसवेल ने सीरीज में 14 ओवर करके 1 विकेट भी झटका। ऐसे में यह खब्बू खिलाड़ी टी20 सीरीज में भी हार्दिक पांड्या की मुसीबतें बढ़ा सकता है। 

ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips)

Advertisement

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बैटर ग्लेन फिलिप्स वनडे सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन यह विस्फोटक बल्लेबाज टी20 सीरीज में तबाही मचा सकता है। हाल ही में फिलिप्स ने टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 5 मैचों में 201 रन बनाए थे। वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं ऐसे में हार्दिक को उनसे सावधान रहना होगा।

डेवोन कॉनवे (Devon Conway)

Advertisement

कीवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए सिर दर्द बन सकते हैं। बीते समय में देखा गया है कि कॉनवे या तो सस्ते में आउट होते हैं या फिर बढ़ी पारी खेलते हैं। वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भी यही देखने को मिला। कॉनवे ने इस मैच में 138 रन जड़े थे। डेवोन आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हैं ऐसे में उनके पास भारतीय परिस्थितियों का अच्छा अनुभव भी है। ऐसे में कोई शक नहीं कि वह इंडियन टीम के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार