नई दिल्ली, 3 मई | वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक प्रणाली की आलोचना की है और कहा है कि यह प्रारूप अपनी पूरी क्षमता पर पहुंचे, उससे पहले इसके बारे में सोचने की जरूरत है। आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत अगस्त-2019 से हुई थी जिसमें टेस्ट रैंकिंग की शीर्ष-9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका फाइनल जून 2021 में लॉर्ड्स में खेला जाएगा। फाइनल में वो टीमें पहुंचेगी जो अंत में शीर्ष-2 में रहेंगी।

Advertisement

चैम्पियनशिप के मुताबिक हर सीरीज के 120 अंक होते हैं और सीरीज में होने वाले मैचों के हिसाब से अंकों को बांटा जाता है। मसलन सीरीज में अगर पांच मैच हैं तो हर मैच के 24 अंक। दो मैच की सीरीज है तो हर मैच के 60 अंक।

Advertisement

विज्डन ने होल्डिंग के हवाले से लिखा, "यह काम नहीं करेगा। पहली बात तो अंक प्रणाली बकवास है। आप पांच टेस्ट मैच टेस्ट खेलकर उतने ही अंक कैसे पा सकते हैं जितना कि दो मैच खेलकर।"

उन्होंने कहा, "दूसरी बात, एक समय ऐसी स्थिति आएगी जिसमें कोई टीम पहले से जानती होगी कि वो फाइनल में नहीं पहुंच सकती, इसलिए उसके टेस्ट मैच मजेदार नहीं रह जाएंगे।"

भारतीय टीम ने अभी तक चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा नौ मैच खेले हैं जिनमें से सात में उसे जीत मिली है। इस समय वह 360 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार