लंदन, 30 अगस्त | आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल क्लींजर टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां जारी टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल की। 39 साल के क्लींजर ने ग्लूसेस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए केन्ट के खिलाफ 65 गेंदों पर 102 रनों की नाबाद पारी खेली।
Advertisement
यह सलामी बल्लेबाज इस टूर्नामेंट के बाद अपने 21 साल के करियर को अलविदा कह देगा। यह उनका टी-20 में आठवां शतक है। वह गेल सेपीछे हैं जिनके नाम 21 शतक हैं।
क्लींजर के बाद एरॉन फिंच, डेविड वार्नर, ल्यूक राइट, ब्रेंडन मैक्कलम आते हैं जिनके नाम छह-छह शतक हैं।
Advertisement
आईसीसी ने क्लींजर के हवाले से लिखा है, "मुझे पता भी नहीं चला था कि मैंने शतक पूरा कर लिया है क्योंकि मुख्य स्कोर बोर्ड पर 91 रन थे।"