कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 52) के अर्धशतक और रॉस टेलर (नाबाद 47) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने यहां द रोज बाउल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

इस करारी हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के विजेताओं का फैसला करने के लिए भविष्य में कम से कम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज (Bes Of Three) की बात कही। अब माइकल वॉन ने विराट के इस बयान पर अपना तीखा रिएक्शन दिया है।

Advertisement

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए वॉन ने लिखा, “शेड्यूल में यह कहां फिट होगा ? क्या फाइनल वाले साल में आईपीएल अपने 2 सप्ताह कम करेगा ताकि बेस्ट ऑफ थ्री में ये फिट हो सके? मुझे इसमें शक है, फाइनल एक ऐसा मैच है जहां टीमों / खिलाड़ियों को पता होता है कि उन्हें इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। यही उन्हें इतना महान बनाता है।”

वहीं, इस करारी हार के बाद भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली की जमकर आलोचना की जा रही है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर फैंस टीम इंडिया को चोकर्स का टैग देने लगी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार