16 जून से 5 मैचों की एशेज सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली ये सीरीज एक बार फिर से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। पिछली एशेज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया था ऐसे में इंग्लिश टीम इस बार अपनी सरज़मीं पर उस हार का बदला लेने के इरादे उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया ने कुछ दिन पहले ही ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता है और वो बुलंद हौंसलों के साथ इस सीरीज में उतरेंगे।

Advertisement

हालांकि, पहले टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के सामने एक दुविधा ये है कि वो स्कॉट बोलैंड के साथ मैदान पर उतरें या जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में जगह दें। ज्यादातर दिग्गजों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ शानदार खेल दिखाने वाले स्कॉट बोलैंड के साथ ही जाना चाहिए। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बोलैंड को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

वॉन ने कहा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज आगामी एशेज में स्कॉट बोलैंड के खिलाफ पूरी ताकत झोंक देंगे और उन्हें एक स्पिनर की तरह खेलेंगे। माइकल वॉन ने फॉक्स क्रिकेट पर बोलते हुए कहा, “ये (बैज़बॉल) उनके द्वारा खेली गई अधिकांश टीमों के खिलाफ काम किया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की ये टीम अलग है। वो एक अलग गेंदबाजी अटैक हैं। लेकिन वो कोशिश करेंगे और वो क्रीज से बाहर निकलकर स्कॉट बोलैंड की लेंथ पर अटैक करेंगे। वो उन्हें स्पिनर की तरह खेलेंगे।"

वॉन ने आगे बोलते हुए कहा, "वो बाहर निकलकर खेलने की कोशिश करेंगे, वो ऑफ स्टंप के बाहर जाकर खेलेंगे, वो जानते हैं कि वो गेंद को कहां लैंड करेगा। वो उसे लेग साइड पर मारने की कोशिश कर रहे होंगे।"

Also Read: Live Scorecard

आपको बता दें कि लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद स्कॉट बोलैंड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है। विक्टोरिया में जन्मे तेज गेंदबाज ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए आठ टेस्ट मैचों में 14.6 की औसत से 33 विकेट लिए हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज उनके और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने किस तरह से खेलते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार