24 सितंबर (शनिवार) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 16 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। हालांकि, इस मैच के खत्म होने के बाद एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ क्योंकि दीप्ति शर्मा ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्ली डीन को मांकडिंग करते हुए आउट कर दिया था।

Advertisement

इस विवादास्पद आउट को देखकर कई पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने इस मामले पर अपनी राय दी। एकतरफ भारतीय क्रिकेट पंडित और फैंस दीप्ति शर्मा का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इंग्लिश फैंस और पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर्स इस घटना पर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी भारतीय स्पिनर की आलोचना की लेकिन ये आलोचना उन्हें महंगी पड़ गई।

Advertisement

माइकल वॉन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "ये मांकड नियमों में है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि ये एक रणनीति नहीं होगी। आप निश्चित रूप से उस रणनीति का उपयोग करके एक गेम जीतने के लिए अपने आपको प्रशिक्षित नहीं करते हैं और मुझे पता है कि बल्लेबाजों को लाइन के पीछे रहने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए लेकिन इस तरह एक गेम जीतते हुए देखकर अच्छा नहीं लगा। वैसे कल का मैच एक बहुत ही अच्छा मैच था।"

वॉन का ये बयान सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने वॉन को सबक सिखाना शुरू कर दिया। आइए देखते हैं कि फैंस ने किस तरह से वॉ़न को ट्रोल किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार