भारत और इंग्लैंड के बीच यहां ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन के खेल को बारिश के कारण शुरू होने में देरी हो रही है। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से पहले दो सत्र का खेल धुल चुका है। ऐसे में अब फैंस को उम्मीद है कि किसी तरह से बारिश रूके और आखिरी सेशन में खेल देखने को मिल सके।

Advertisement

वहीं, टीम इंडिया के खिलाफ अक्सर ज़हर उगलने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बार फिर ऐसा कमेंट किया है जिससे भारतीय फैंस गुस्से में आ गए हैं। वॉन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि लगता है कि आखिरी दिन बारिश ने भारत को बचा लिया।

Advertisement

वॉन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि बारिश टीम इंडिया को नॉटिंघम में बचा लेगी।' वॉन के इस ट्वीट से भारतीय फैंस नाखुश हैं क्योंकि टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए सिर्फ 157 रनों की जरूरत है जबकि अभी भी 9 विकेट शेष हैं।

ऐसे में वॉन का ये ट्वीट कहीं न कहीं टीम इंडिया पर तंज कसने की कोशिश है क्योंकि इंग्लैंड कहीं न कहीं दबाव में है और अगर आखिरी सेशन का खेल होता है तो टीम इंडिया मैच जीतने के लिए भी जा सकती है जबकि इंग्लैंड यहां से किसी चमत्कार के चलते ही मैच जीत सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार