रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपना पहला मैच 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। इस मुकाबले से पहले आरसीबी जमकर तैयारियां कर रही है। गुरुवार (30 मार्च) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच खेला गया, जिसमें फाफ इलेवन और सुयश इलेवन के बीच में टक्कर हुई। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ इलेवन ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। जिसमें माइकल ब्रेसवेल ने 55 गेंदों में आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 105 (रिटायर्ड) रन की पारी खेली। इसके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 47 रन और डेविड विली ने नाबाद 22 रन बनाए। 

Advertisement

सुयश इलेवन के लिए हिमांशु शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। सोनू यादव और अविनाश सिंह के खाते में एक-एक विकेट आया। 

इसके जवाब में सुयश इलेवन ने ग्लेन मैक्सवेल के तूफानी अर्धशतक से 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैक्सवेल ने 46 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन (रिटायर्ड) बनाए। अपनी पारी में 60 रन मैक्सवेल ने 12 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। महिपाल लोमरोर ने 27 गेंदों में नाबाद 48 रन और अनुज रावत ने 16 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए। 

फाफ इलेवन के लिए मोहम्मद सिराज ने दो विकेट, रीस टॉप्ले और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार