पिछले 15 सालों में भारतीय टीम सिर्फ एक बार ही टी-20 वर्ल्ड कप जीत पाई है और ये ऐतिहासिक पल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच के दौरान आया था। हालांकि, अगर उस समय मिस्बाह-उल-हक वो स्कूप शॉट ना खेलते तो शायद उस बार भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान चैंपियन होता।

Advertisement

जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में भारत को पांच रनों के करीबी अंतर से जीत मिली थी। मिस्बाह को 15 साल पहले खेले गए इस स्कूप शॉट का मलाल आज तक है। उन्होंने मोहम्मद युसूफ और शोएब अख्तर के साथ बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने ये भी माना कि वो इस शॉट को लेकर ओवरकॉन्फिडेंट हो गए थे।

Advertisement

शोएब अख्तर के YouTube चैनल पर बात करते हुए मिस्बाह ने कहा, "2007 में, मैं हमेशा कहता हूं कि हर मैच के दौरान, मैंने उस शॉट को खेलते हुए इतने चौके लगाए। यहां तक कि फाइन लेग जब पीछे होता था तब भी, मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस शॉट को खेलते हुए सिंगल ले रहा था। स्पिनरों के खिलाफ, मैं फाइन लेग के साथ भी वो शॉट खेलता था। तो, आप कह सकते हैं कि मैं ओवरकॉन्फिडेंट हो गया था। मैंने उस शॉट को मिस्टाइण किया जिस पर मुझे सबसे ज्यादा भरोसा था।"

इसके अलावा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार के बारे में भी बात की। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने उस दौरान पाकिस्तान को 260 रन नहीं बनाने दिए थे और इस हार के साथ ही पाकिस्तान वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार