सिडनी, 23 जनवरी। भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पांचवें वन डे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉर्न मार्श ने नाबाद 102 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर 330 तक पहुंचाया। फिंच, स्मिथ,बेली औऱ बड़े भाई मार्श के सस्ते में आउट होने के बाद मार्श ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वन डे करियर का पहला शतक जड़ा।
Advertisement
यह शतक जड़ते ही उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। माइकल बेवन , एंड्रयू सायमंड्स , माइक हसी और भाई शॉन मार्श के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।
Advertisement