बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का 43वां मुकाबला शनिवार (11 नवंबर) को पुणे में खेला गया जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश ने ये मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 308 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मिचेल मार्श के शतक (177) के चलते आसानी से सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में शाकिब अल हसन की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश की कप्तानी नाजमुल हुसैन शांतो कर रहे थे और उन्होंने अपनी टीम के लिए 57 गेंदों पर 45 रनों की एक अच्छी पारी भी खेली। शांतो को बल्लेबाजी करता देख एक समय ऐसा लग रहा था मानो आज वो पुणे के मैदान पर एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन वो ऐसा ना कर सके। बांग्लादेश के हर बल्लेबाज को शुरुआत मिली लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन तौहीद ह्रदय ने (74) बनाए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में शॉन एबॉट और एडम जैम्पा ने 2-2 विकेट लिए जबकि स्टोइनिस को एक विकेट मिला। वहीं, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम की शुरुआत खराब रही क्योंकि सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड कुल 12 के स्कोर पर आउट हो गए लेकिन इसके बाद डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की।

Also Read: Live Score

वॉर्नर तो 53 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन मार्श नहीं रूके और उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए 175 रनों की पारी खेल डाली। मार्श का स्टीव स्मिथ ने बखूबी साथ निभाया और वो भी अंत तक 63 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की इस बड़ी जीत ने सेमीफाइनल का रोमांच और भी बढ़ा दिया है क्योंकि साउथ अफ्रीका भी शानदार लय में है ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबला काफी टक्कर का होने वाला है। मार्श को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार