मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के शानदार अर्धशतक और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 17 रन से हरा दिया। दिल्ली पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब ने 9 विकेट गंवाकर 142 रन तक हीं पहुंच सकी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

दिल्ली की यह सातवीं जीत है औऱ पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पछाड़कर टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है।  

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को पहला झटका 38 रन के कुल स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो (28 रन) के रूप में लगा। इसके बाद पंजाब की पारी लड़खड़ा गई औऱ 82 रन तक पहुंचते-पहुंचते छह औऱ खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। मिडल ऑर्डर में जितेश शर्मा की 44 रन की पारी और निचले क्रम में राहुल चाहर के नाबाद 25 रन की बदौलत पंजाब का स्कोर 142 रन तक पहुंचा। टीम के 7 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

दिल्ली के लिए शार्दुल ठाकुर ने 36 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने दो-दो वहीँ एनरिक नॉर्खिया ने एक विकेट चटकाया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरूआत खराब रही औऱ पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सरफरा खान (16 गेंदों में 32 रन) और मिचेल मार्श के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी ही। मिचेल मार्श ने शानदार अर्धशतक जड़ा औऱ 48 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। इसके अलावा ललित यादव ने 24 रन और अक्षर पटेल ने नाबाद 17 रन बनाए। जिससे दिल्ली का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन तक पहुंचा। 

पंजाब की ओर से लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट झटके। कागिसो रबाडा के खाते में भी एक विकेट आया। 

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर : दिल्ली कैपिटल्स 159/7 (मिशेल मार्श 63, सरफराज खान 32, लियाम लिविंगस्टोन 3/27, अर्शदीप सिंह 3/37) ने 20 ओवरों में पंजाब किंग्स को 142/9 से हराया (जितेश शर्मा 44, जॉनी बेयरस्टो 28, शार्दुल ठाकुर 4 /36, अक्षर पटेल 2/14) 17 रन से।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार