इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े गेंदबाज है।

Advertisement

कई बार बुमराह की आसान गेंदों को खेलना भी बल्लेबाजी के लिए टेढ़ी खीर साबित हुई है और कही ना कही ये उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर है। अपनी गेंदबाजी एक्शन को लेकर बुमराह कई बार चर्चा में रहे हैं और यह वजह है कि कोई भी बल्लेबाज उन्हें आसानी से पढ़ नहीं पाता।

Advertisement

हाल ही में बुमराह ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वो एक घड़ी की प्रमोशन कर रहे हैं। इस वीडियो क्लिप पर कमेंट करते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेंघन ने लिखा,"रुको? तुम हाथ सीधा करके नहीं दौड़ते।"

दरअसल बात यह है कि इस वीडियो में बुमराह सीधे हाथ से दौड़ रहे थे जो क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजी करते समय कभी भी ऐसा नहीं करते।

बता दें कि दोनों ही गेंदबाज आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। मैक्लेंघन ने साल 2017 और 2019 में मुंबई इंडियंस की टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

जसप्रीत बुमराह फिलहाल भारतीय टीम के साथ अभी इंग्लैंड की सरजमीं पर हैं। उन्होंने पहले मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी और अब लॉर्ड्स के मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम को बुमराह से कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार