इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर है और टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले कंगारू टीम जमकर पसीना बहा रही है। हालांकि, इस सीरीज से पहले कंगारू टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में मिचेल स्टार्क समेत पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टार्क के भाई ब्रेंडन स्टार्क को चीयर करते नजर आ रहे हैं। ब्रैंडन टोक्यो ओलंपिक में हाई जम्प फाइनल में पहुंचे थे और फाइनल मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया।

Advertisement

सोशल मीडियो पर वायरल हो रही इस वीडियो में स्टार्क समेत पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रैक्टिस सेशन को छोड़कर ब्रेंडन का हौंसला बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टार्क अपने भाई को फाइनल में जीतते हुए देखना चाहते थे और काफी नर्वस भी दिख रहे हैं। 

Scenes from Dhaka last night as the Aussies put training on hold to watch Brandon Starc, Mitch's brother, compete in the high jump final #Tokyo2020 #Olympics pic.twitter.com/wgiZyNI4o0

— cricket.com.au (@cricketcomau) August 1, 2021

ब्रैंडन ने हाई जम्प में 2.8 मीटर की छलांग लगाते हुए ओलंपिक के फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें, तो कंगारू टीम को 3 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज पर आरोन फिंच की गैरमौजूदगी में मैथ्यू वेड कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार