England vs Australia 4th ODI: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने शुक्रवार (27 सितंबर) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बारिश के कारण इस मुकाबले में ओवरों की संख्या घटाकर 39 ओवर प्रति पारी कर दी गई थी। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आखिरी ओवर करने आए स्टार्क और इंग्लैंड की तरफ से स्ट्राईक पर थे लियाम लिविंगस्टोन। इस ओवर में लिविंगस्टोन ने कुल 28 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और एक चौका लगाया। इसके साथ ही स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के 53 साल के वनडे इतिहास में सबसे मंहगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

Advertisement

स्टार्क ने  क्रेग मैकडरमोट, साइमन डेविस, जेवियर डोहर्टी, एडम जाम्पा और कैमरून ग्रीन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने एक-एक ओवर मे 26 रन दिए हैं। 

बता दें कि इस मुकाबले में स्टार्क बहुत महंगे साबित हुए, अपने कोटे के आठ ओवर में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 70 रन लुटाए। लिविंगस्टोन ने स्टार्क के इस ओवर में सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो लॉर्ड्स में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया सबसे तेज वनडे अर्धशतक है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 186 रन के विशाल अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए। जिसमें लिविंगस्टोन के अलावा कप्तान हैरी बूर्कू ने 87 रन और बेन डकेट ने 63 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 24.4 ओवर में 126 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ट्रैविस हेड (34) और कप्तान मिचेल मार्श (28) की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद सभी 10 विकेट 58 रन के अंदर ही गिर गए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार