ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 5 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को 68 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। हेडिंग्ले, लीड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

Advertisement

एक समय उनका ये फैसला सही भी साबित होता दिख रहा था लेकिन एलेक्स कैरी की पारी ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापस ला खड़ा किया और उसके बाद गेंदबाज़ों ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाज़ों को घुटने पर ला दिया। इस मैच में वापसी करने वाले मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए और उन्होंने जिस गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को आउट किया वो गेंद काबिल-ए-तारीफ थी।

Advertisement

दूसरी पारी के 7वें ओवर में स्टार्क ने एक बेहतरीन गेंद फेंकी। गेंद मिडिल और लेग स्टंप लाइन पर पिच होने के बाद अंदर की ओर स्विंग हुई और ब्रूक इस गेंद पर कुछ भी ना कर पाए। आखिरी समय में गेंद पर बल्ला ना लग सका और गेंद उनके पैड पर जा लगी। रिव्यू लेने पर भी इंग्लैंड के हाथ असफलता ही लगी क्योंकि गेंद स्टंप से टकरा रही थी। उनकी इस शानदार गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 44.4 ओवर में 270 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 74(67) रन विकेटकीपर एलेक्स कैरी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान मिचेल मार्श ने 60(59) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 202 के स्कोर पर ढेर हो गयी। जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 61 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। बेन डकेट ने 25 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। आदिल रशीद ने 34 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मिचेल स्टार्क ने अपनी झोली में डाले। 2-2 विकेट जोश हेज़लवुड, ग्लेन मैक्सवेल और आरोन हार्डी ने लिए। एडम ज़ाम्पा ने एक विकेट चटकाया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार