ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने रविवार (19 मार्च) को भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। स्टार्क ने 8 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किया। उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

स्टार्क वनडे में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टार्क ने 109वीं पारी में नौंवी बार एक वनडे मैच में पांच विकेट हासिल किए हैं। स्टार्क ने इस मामले में हमवतन ब्रेट ली और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी की बराबरी की। ली ने 217 पारी और अफरीदी ने 372 वनडे पारियों में नौ बार पांच विकेट लेने का कारनामाकिया था। 

Advertisement

एक वनडे में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड वकार यूनिस के नाम है, जिन्होंने 13 बार यह कारनामा किया है। 10 बार के साथ मुथैया मुरलीधरन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

स्टार्क शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने पहले वनडे में 3 विकेट हासिल किए थे। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 10 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत क टीम 26 ओवर में117 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, इसके अलावा अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन बनाए।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 121 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में छह चौकों औऱ छह छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए। वहीं ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में नाबाद 51 रन की पारी खेली, जिसमें दस चौके शामिल थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार