टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में सुपर-8 राउंड में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया में मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को ये मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। ऐसे में वो अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव जरूर करेंगे।

Advertisement

मिचेल स्टार्क की होगी एंट्री

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन मिचेल मार्श ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में अब मिचेल मार्श पुरानी गलती एक बार फिर नहीं दोहराना चाहेंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट लूसिया में होना वाला मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा, ऐसे में वो अपनी प्लेइंग इलेवन में एस्टन एगर की जगह मिचेल स्टार्क को जोड़ेंगे। 34 वर्षीय स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 64 टी20 इंटरनेशल में 77 विकेट चटका चुके हैं। इंडिया के खिलाफ 4 मैचों में स्टार्क के नाम 5 विकेट दर्ज हैं।

बात करें अगर इंडियन टीम की तो उनकी प्लेइंग इलेवन में शायद कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि ये टीम टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है और ऐसे में वो अपना विनिंग कॉम्बिनेशन नहीं बदलना चाहेगी।

Advertisement

India vs Australia Probable Playing XI

India Probable Playing XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

Australia Probable Playing XI : डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार