Mitchell Starc Record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच गुरुवार, 13 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (AUS vs BAN Test Series) का आगाज होगा। गौरतलब है कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) इतिहास रचकर WTC के नंबर-1 गेंदबाज़ बन सकते हैं।
टूटेगा नाथन लियोन का महारिकॉर्ड: 36 वर्षीय मिचेल स्टार्क एक बेहद ही घातक तेज गेंदबाज़ हैं, जो कि अब तक 54 WTC मुकाबले खेलकर 222 विकेट ले चुके हैं। खास बात ये है कि वो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नाथन लियोन (55 WTC मैचों में 224 विकेट) से तीन विकेट ज्यादा चटकाते हैं, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे।
WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़
- नाथन लियोन - 55 मैचों की 98 पारियों में 224 विकेट
- मिचेल स्टार्क - 54 मैचों की 105 पारियों में 222 विकेट
- पैट कमिंस - 52 मैचों की 97 पारियों में 221 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन - 41 मैचों की 78 पारियों में 195 विकेट
- जसप्रीत बुमराह - 42 मैचों की 79 पारियों में 184 विकेट
कपिल देव और डेल स्टेन को पछाड़ने का मौका: मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 105 मुकाबले (202 पारी) खेलकर 433 विकेट ले चुके हैं। वो ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज में 7 विकेट लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 10वें सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। ऐसा करते हुए मिचेल स्टार्क भारत के महान कप्तान कपिल देव और साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन को पछाड़ देंगे।
बताते चलें कि मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अब तक 300 इंटरनेशनल मैचों की 397 पारियों में 759 विकेट लिए हैं। उनसे ऊपर सिर्फ महान शेन वॉर्न (338 मैचों की 463 पारियों में 999 विकेट) और ग्लेन मैकग्रा (375 मैचों की 492 पारियों में 948 विकेट) ही मौजूद हैं।
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर
सीरीज़ का शेड्यूल:
Also Read: LIVE Cricket Score
पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, डार्विन
दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, मैके