Pakistan vs Australia Test: पाकिस्तान औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच करांची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले मिचेल स्वेपसन (Mitchell Swepson) ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में कप्तान बाबर आजम (196 रन), मोहम्मद रिजवान (नाबाद 104 रन) और अब्दुला शफीक (96 रन) के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाए। इस दौरान स्वेपसन की जमकर पिटाई हुई। 

Advertisement

स्वेपसन ने दूसरी पारी में 53.4 ओवरों में बिना कोई विकेट चटकाए 156 रन दिए। इसके साथ ही उन्होंने एक टेस्ट की चौथी पारी में बिना कोई विकेट हासिल किए सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम का रिकॉर्ड तोड़ा। बॉथम ने  1984 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की चौथी पारी में बिना कोई विकेट लिए 117 रन दिए थे। 

बता दें कि स्वेपसन ने पहली पारी में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। 

पाकिस्तान के बल्लेबाजों बाबर आजम, अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान ने बुधवार को यहां दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में रिकॉर्ड 172 ओवर खेलकर असाधारण मैच को ड्रॉ कर दिया। आजम ने पाकिस्तान को हार से बचाने के लिए दो दिनों में 10 घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी की, पांचवें दिन शेष 12 ओवर के पहले आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद की किरण मिली, लेकिन नाबाद रिजवान ने मेजबान टीम को मैच में बनाए रखा और अपना शतक बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया को श्रृंखला में दूसरी बार विफल कर दिया गया।

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं औऱ तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 21 मार्च से लाहौर में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार