Mithali Raj Retirement: साल 1982 की बात है 3 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में तमिल परिवार में एक बच्ची ने पहली सांस ली। ये छोटी लड़की कोई और नही बल्कि मिताली राज है। बचपन के शुरुआती दिनों में मिताली राज को डांस का शौक था, लेकिन जल्द ही उन्होंने क्रिकेटर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए सबकुछ छोड़ दिया। बाकी इतिहास है। मिताली राज के नाम तमाम रिकॉर्ड  हैं जिन्में अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री और विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड शामिल हैं।

Advertisement

मिताली राज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो मिताली खुशी से सिंगल हैं। एक इंटरव्यू में मिताली ने अपनी शादी की योजना और अपने सिंगल होने के पीछे के बारे में बातचीत की थी। साल 2018 में मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू में मिताली राज ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बातचीत करते हुए आश्चर्यजनक रूप से खुलासा किया था कि वह खुशी से सिंगल हैं और शादी नहीं करना चाहती हैं। 

Advertisement

जब दिग्गज कप्तान से इसके पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह शादी का विचार मेरे दिमाग में बहुत समय पहले ता। जब मैं बहुत यंग थी। लेकिन, अब जब मैं शादीशुदा लोगों को देखती हूं तो यह मेरे दिमाग में नहीं आता। मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं।'

एक अन्य इंटरव्यू में मिताली राज ने खुलासा किया था कि वह पास्ट में कुछ रिश्तों में रही चुकी हैं। वहीं एक अन्य सवाल कि क्या वो अपनी शादी के बाद भी क्रिकेट खेलेंगी या नहीं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, 'यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं है। लेकिन हां, अगर मैं फिट रहूंगी और अपने परिवार से पर्याप्त सहयोग प्राप्त कर पाऊंगी तो बेशक क्यों नहीं!'

Advertisement

जब मिताली राज से पूछा गया कि क्या उन्हें लड़कों का बहुत ध्यान मिला है या नहीं, क्योंकि वह इतनी बड़ी क्रिकेटर हैं? जिस पर मिताली ने खुलासा किया था, 'सच कहूं, तो वास्तव में उस तरह से अटेंशन नहीं मिला जिस तरह से पुरुष टीम को उनकी महिला फैंस से मिलता है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार