भारत की कप्तान मिताली राज का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में टीम की तेज गेंदबाजों के लिए परिस्थितियों को समझने का सही मौका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईसीसी महिला विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के लिए अपनी लय हासिल करना बेहद जरूरी है। 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ अपने महिला विश्व कप 2022 अभियान की शुरुआत करने से पहले, भारतीय टीम बुधवार से शुरू होने वाले एकमात्र टी20 और पांच वनडे मैचों में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

Advertisement

भारत 2017 विश्व कप में फाइनल में पहुंचा था, जहां वे इंग्लैंड से हार गए थे। वे एक कदम आगे बढ़कर इस बार खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

मिताली ने क्रिकबज के हवाले से कहा, "परिस्थितियों के अभ्यस्त होने में उन्हें कम से कम दो या तीन मैचों का समय लगेगा। हम यहां विश्व कप की तैयारी के रूप में इस श्रृंखला का उपयोग करेंगे, जिससे हमें विकेट और संयोजन के बारे में पता चल सकेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "हम सीरीज में बेहतर करना चाहते हैं, ताकि विश्व कप में आने पर टीम को बहुत आत्मविश्वास मिले। हम जीतने के लिए खेलते हैं, लेकिन मैं मुख्य खिलाड़ियों को कुछ मैचों में मौका देना चाहती हूं। यह महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक खिलाड़ी विश्व कप से पहले अपनी लय को पा लें, यही हर टीम करना चाहेगी, ताकि विश्व कप की बेहतर तैयारी हो सके।"

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद भारत विश्व कप में नॉकआउट से पहले सात मैच खेलेगा।

मिताली ने कहा कि वे काम के बोझ से वाकिफ हैं, लेकिन इससे पहले परिस्थितियों के अभ्यस्त होने के लिए पहले कुछ मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, "हमारे पास टीम में कुछ और गेत गेंदबाज हैं, इसलिए हम देखेंगे कि हम उन्हें कैसे मौका दे सकते हैं। काम का बोझ अभी दूसरी बात है, लेकिन इन परिस्थितियों में उन्हें गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें पहले कुछ मैचों में मौका देना जरूरी होगा।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार