इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ओवल में खेले गए पांचवेें और अंतिम एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी लेकिन इंग्लैंड की इस जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने एशेज ट्रॉफी रिटेन कर ली। इंग्लैंड की वापसी में अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट लिए और एक अर्धशतक सहित 180 रन बनाए। मोईन अली का प्रदर्शन देखकर हर कोई उनसे उम्मीद कर रहा था कि वो भारत दौरे पर भी खेलने आएंगे लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जैसे ही सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई, अली ने साफ कर दिया कि उनका 68वां टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट भी था। अब मोईन अली टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर बेन स्टोक्स ने उन्हें दोबारा मैसेज करके टेस्ट टीम में वापसी के लिए कहा था तो वो उनका मैसेज ही डिलीट कर देंगे।

Advertisement

मैच के बाद उन्होंने कहा, “अगर स्टोक्स मुझे दोबारा मैसेज भेजता है, तो मैं इसे डिलीट कर दूंगा। मेरा काम हो गया है। मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया है और इसे खत्म करना बहुत अच्छा है। ये आश्चर्यजनक लगता है। वास्तव में वापसी करना थोड़ा कठिन था, क्योंकि मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी इतना अच्छा नहीं खेला। ये उन चीज़ों में से एक थी, जब स्टोक्सी ने मुझसे पूछा, मैंने सोचा, 'क्यों नहीं? मैं एक शानदार टीम में जा रहा हूं और मुझे अब भी विश्वास है कि मैं अच्छा कर सकता हूं।''

आपको बता दें कि मोईन अली ने इस टेस्ट सीरीज में वापसी तो की थी लेकिन एजबेस्टन टेस्ट में उन्हें चोट लग गई थी और इंग्लैंड को उस टेस्ट में 2 विकेट से हार का सामना भी करना पड़ा था। मैनचेस्टर में, उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया, लेकिन अपनी कमर में चोट लगने के बाद पहली पारी में गेंदबाजी नहीं की। दूसरी पारी में, उन्होंने 23 ओवरों में 76 रन देकर 3 विकेट लिए थे। खैर अब,अली हमें सफेद जर्सी में दोबारा नहीं दिखेंगे लेकिन अपनी आखिरी एशेज सीरीज में उन्हें उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार