एशेज 2023 की शुरुआत से कुछ दिन पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लिया था और इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध कराया था। इसके बाद जब वो पहली पारी में बल्लेबाजी करने आये तो काफी आक्रामक नजर आये। हालांकि वो अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए और 17 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जब वो गेंदबाजी करने आये तो उन्होंने अपनी स्पिन का जलवा दिखाते हुए फॉर्म में चल रहे ट्रैविस हेड को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

46वां ओवर करने आये मोईन ने हेड को तीसरी गेंद तेज और स्टंप पर डाली। हेड ने इस पर आगे बढ़ते हुए लेग साइड पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और मिडविकेट पर खड़े जैक क्रॉली ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया। हेड ने इस मैच में 63 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली हेड पिछले काफी समय से शानदार फॉर्म में चल रहे है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक भी बनाया था। हालांकि आज वो मोईन की फिरकी में उलझ गए। मोईन ने 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। 

Advertisement

इससे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया को एक ही ओवर में दो बड़े झटके दिए थे। उन्होंने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अपना शिकार बनाने में सफलता पायी। इसके बाद अगली ही गेंद पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर 1 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वहीं लंच से कुछ देर पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर 2 बल्लेबाज को 16(59) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। वहीं हेड ने ख्वाजा के साथ चौथे विकेट के लिए 81 (113) रन की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से निकाला। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन

Also Read: Live Scorecard

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार