मेलबर्न में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 20वें मैच में एक और उलटफेर देखने को मिला जब आयरलैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को 5 रन से हरा दिया।आयरलैंड की इस जीत से ग्रुप एक पूरी तरह से खुल चुका है। इस मैच में आयरलैंड के कप्तान एवं ओपनर एंडी बालबिर्नी (62) ने शानदार अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को 157 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एक समय तो ऐसा लगा कि आयरलैंड ये मैच आसानी से जीत सकता है लेकिन तभी मोईन अली ने बारिश के आने से पहले कुछ ताबड़तोड़ शॉट खेले और इंग्लिश टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। हालांकि, जब 14.3 ओवर के बाद फिर से बारिश आई तो इंग्लैंड की टीम पांच विकेट पर 105 रन बना पाई थी और वो डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन पीछे थे। ऐसे में जब बारिश आने के कारण खेल संभव नहीं हो पाया तो आयरलैंड मुकाबले में पांच रन से विजेता बन गया। 

Advertisement

इस मैच में बेशक इंग्लैंड हार गया लेकिन मैच के नतीजे से परे मोईन अली ने एक ऐसा शॉट खेला जिसने फैंस को विराट कोहली के उस छक्के की याद दिला दी जो उन्होंने हारिस ऱउफ के खिलाफ लगाया था। ये छक्का 14वें ओवर की पहली गेंद पर गेरेथ डेलानी को लगा जिनकी गेंद को मोईन अली ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।

ये छक्का कुछ-कुछ विराट कोहली के उस छक्के से मिलता था जैसा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हारिस रउफ की गेंद पर बिल्कुल सीधा लगाया था। मोईन का ये छक्का फैंस को बहुत पसंद आ रहा है यहां तक कि कमेंटेटर्स को भी ये छक्का देखकर विराट की याद आ गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार