पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोईन अली (Moeen Ali) को उम्मीद है कि नियमित कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और वह रविवार को होने वाले सीरीज के सातवें और निर्णायक मैच में खेल सकते हैं।

Advertisement

बटलर सीरीज के कराची और लाहौर चरण में अब तक खेले गए छह मैचों में से किसी में भी नहीं खेले हैं और टीम प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर उन्हें उतारने की कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।

Advertisement

इंग्लैंड ने छठे मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 3-3 से बराबरी कर ली है। मोईन ने मैच के बाद कहा कि टीम प्रबंधन इस बात का फैसला करेगा कि बटलर रविवार को होने वाले सातवें और अंतिम मैच में खेलेंगे या नहीं।

मोईन ने कहा, "बटलर पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्होंने ट्रेनिंग भी ज्यादा की है। हम उन्हें एक मैच में खेलने का जोखिम उठा सकते हैं या नहीं, यह हमें देखना होगा।"

मोईन ने साथ ही कहा कि उनकी टीम यदि अपने आधार पर टिकी रहती है तो वह सीरीज जीत सकती है।

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

अपनी नाबाद 88 रन की पारी से प्लेयर ऑफ द मैच बने साल्ट ने कहा कि यह उनकी सर्वश्रेष्ठ टी-20 पारी है। इस पारी से उन्हें इसलिए भी संतोष मिला है क्योंकि उन्होंने आखिर एक अच्छा स्कोर बना लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार