भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर को उनके कार्यकाल के समापन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इतिहास आपके साथ ज्यादा मेहरबान रहेगा।

 

 

गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, "प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। वे 3 आईसीसी ट्रॉफी आपके पक्के इरादे की गवाही हैं। टीम पहले और टीम आगे, हमेशा। मुझे कहना होगा, इतिहास आपके साथ ज्यादा मेहरबान रहेगा। हर चीज के लिए धन्यवाद। आपके आगे के कामों के लिए मेरी दिल से शुभकामनाएं।"

 

 

अजीत अगरकर ने जुलाई 2023 में भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यभार संभाला था। अगरकर की चुनी टीम ने वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल खेला, टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता, टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता और एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीता। इस तरह अगरकर का कार्यकाल उपलब्धियों से भरपूर रहा है और वे अपने कार्यकाल पर गर्व कर सकते हैं। मुख्य चयनकर्ता के रूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के लिए आखिरी बार टीम इंडिया चुनी।

 

 

आधिकारिक मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति तक पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को यह भूमिका सौंपी गई है। मौजूदा चयनकर्ता पैनल में ओझा के अलावा शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह शामिल हैं। बीसीसीआई प्रोटोकॉल के अनुसार, चयन समिति में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाला मुख्य चयनकर्ता बनता है। ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले हैं, और अभी पैनल में सीनियर हैं। यही वजह है कि उन्हें अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है।

 

 

ओझा के नेतृत्व वाली चयन समिति ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए अपनी पहली टीम चुनी है। टीम में 4 साल बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी कराई गई है।

 

 

आधिकारिक मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति तक पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को यह भूमिका सौंपी गई है। मौजूदा चयनकर्ता पैनल में ओझा के अलावा शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह शामिल हैं। बीसीसीआई प्रोटोकॉल के अनुसार, चयन समिति में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाला मुख्य चयनकर्ता बनता है। ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले हैं, और अभी पैनल में सीनियर हैं। यही वजह है कि उन्हें अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है।

 

 

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार