IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी काफी रंग में नज़र आ रहे हैं। घुटने पर इंजरी के बावजूद माही ने अब तक CSK का एक भी मैच मिस नहीं किया है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ के करोड़ों दीवाने हैं जो यह चाहते हैं कि धोनी कभी भी क्रिकेट से संन्यास ना ले। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2023 के बाद अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे। क्या ऐसा होगा? इस मुश्किल सवाल का जवाब धोनी के एक बेहद करीबी दोस्त ने दिया है।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली की। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने जो महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा है वह सुनकर थाला धोनी के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, मोईन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी भी लगभग दो से तीन आईपीएल सीजन आराम से खेल सकते हैं।

Advertisement

मोईन अली बोले, 'महेंद्र सिंह धोनी निश्चित रूप से अगले साल फिर से खेल सकते हैं। जिस तरह से वह खेल रहे हैं, मुझे नहीं लगता है कि उनकी बैटिंग उन्हें खेलने से रोक सकती है। वह अगले दो-तीन साल खेल सकते हैं।' इस इंग्लिश खिलाड़ी ने थाला धोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं उन्हें नेट्स में देख रहा हूं और वह अविश्वसनीय रूप से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस उम्र में किसी को ऐसी बल्लेबाज़ी करते देखना आश्चर्यजनक है।'

बता दें कि मोईन अली का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी और इंग्लैंड को वर्ल्ड कप का टाइटल जिताने वाले इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन काफी हद तक एक जैसे हैं। मोईन इन दोनों ही दिग्गजों को काफी शांत पाते हैं, लेकिन उनका मानना है कि धोनी मैदान पर अपनी गट फीलिंग्स का इस्तेमाल करते हैं, वहीं मोर्गन डाटा पर भरोसा किया करते थे।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने बीते समय में मोईन अली पर काफी भरोसा जताया है। मोईन टीम के उन सदस्यों में से एक हैं जो कि बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही गेम चेंज करने का दम रखते हैं। पिछले साल उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिे 10 मैचों में 244 रन और 8 विकेट चटकाए थे। इस सीजन भी वह अब तक तीन मैचों में 5 विकेट और 49 रन बना चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार